फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   government purches center

एफसीआई और मंडी समिति के नहीं खुलेंगे क्रय केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
government purches center
एफसीआई और मंडी समिति के नहीं खुलेंगे क्रय केंद्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से धान खरीद की तैयारी के साथ क्रय केंद्र खोलने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन एफसीआई और मंडी समिति ने क्रय केंद्र खोलने से हाथ खड़े कर दिए हैं। अब डीएम ने इन दोनों विभागों के अधिकारियों को क्रय केंद्र खोलने के लिए पत्र लिखा है। वहीं, दूसरी ओर खाद्य निगम ने तीन और पीसीएफ ने पांच क्रय केंद्र खोलने को सहमति दे दी है।
शासन के निर्देश पर जिले में धान खरीद को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में एक अक्तूबर से फरवरी 2022 तक धान की खरीद होगी। खरीद के लिए क्रय केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए खाद्य निगम, पीसीएफ, एफसीआई और मंडी समिति से क्रय केंद्र खोलने के लिए सहमति मांगी गई। खाद्य निगम ने तीन और पीसीएफ ने पांच क्रय केंद्र खोलने को सहमति दे दी है, जबकि एफसीआई और मंडी समिति ने क्रय केंद्र खोलने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि इस बार भी 11 क्रय केंद्र बनाने पर विचार किया जा रहा है। पिछले वर्ष भी जिले में 11 क्रय केंद्र बनाकर धान की खरीद की गई थी। वहीं, दूसरी ओर किसानों का धान बेचने के लिए पंजीकरण भी जारी है। इस बार क्रय केंद्रों पर धान 1940 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

धान की बेहतर पैदावार होने की संभावना
इस बार जनपद में एक लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि में धान की फसल है। इस बार फसल अच्छी होने के साथ अभी तक रोग रहित है। ऐसे मेें इस बार फसल की अच्छी पैदावार होने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ क्रय केंद्र दे चुके हैं सहमति
विभाग की ओर से धान खरीद के लिए क्रय केंद्र खोलने की प्रक्रिया जारी है। अभी तक दो खरीद एजेंसियों ने आठ क्रय केंद्र खोलने के लिए सहमति दे दी है, जबकि दो एजेंसी क्रय केंद्र खोलने को राजी नहीं हैं। इन्हें डीएम की ओर से क्रय केंद्र खोलने के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही क्रय केंद्र की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
- जेया-ए-करीम, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed