फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   government achievements praised on samajwadi diwas

समाजवादी दिवस पर सरकार का किया गुणगान

Wed, 16 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 16 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
government achievements praised on samajwadi diwas
समाजवादी ‌द‌िवस - फोटो : अमर उजाला
जनपद के सभी विकास खंडों में बुधवार को समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। सदर ब्लॉक में सपा नेताओं के साथ एसडीएम सदर ने सरकार की नीतियों का बखान किया। आसपास गांव के लोग और प्रधान ब्लॉक में पहुंचे। एसडीएम सदर ने कहा कि सरकार की नीतिया जन कल्याणकारी हैं।
विज्ञापन


इनका आम आमदी को लाभ लेना होगा। अफसरों ने ब्लॉक में मौजूद लोगों को सीएम की अपील पढ़कर सुनाई। गुलावठी में समाजवादी पार्टी विकास दिवस समारोह में बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह गुर्जर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव ने लाभार्थियों को चेक वितरित किए।
विज्ञापन


दिनेश गुर्जर ने सीएम का संदेश भी पढ़कर सुनाया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख किरनपाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगवीर सिंह धनकड़, उप निर्देशक कृषि एनबी यादव, खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार यादव, एडीओ पंचायत अजय कुमार ने भी सरकार की नीतियों एवं कार्यों के विषय में जानकारी दी। समारोह में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ शौचायल के 12 लाभार्थियों को छह-छह रुपये के प्रथम किश्त के चेक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खानपुर में सपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव रीता आर्य, छाया सिंह, विजय देवी छवि गुप्ता, आरती शर्मा शामिल रहीं। वहीं, स्याना ब्लॉक पर एसडीएम हरीशंकर ने 22 कृषि स्नातकों को छात्रवृत्ति के चेक दिए। बीडीओ ज्ञान सिंह व मंडी सचिव विजिन कुमार ने शासन की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।


अनूपशहर ब्लॉक पर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पति प्रदीप राघव की अध्यक्षता में समाजवादी विकास दिवस के दूसरे दिन  सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।  इस दौरान कन्या विद्या धन, लैपटॉप तथा शौचालय निर्माण के लिये चेकों का भी वितरण किया गया। एसडीएम अरूण कुमार यादव, सुरेशचंद शर्मा एडीओ पंचायत, पवित्र कौशिक, राशिद गाजी, मयूर कौशिक मोजूद रहे। 


सिकंदराबाद में एमएलसी नरेंद्र भाटी ने सरकार की सोजनाओं को जमकर बखान किया। उन्होंने लोहिया आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और शौचालय के लभार्थियों को चेक दिए। एसडीएम, बीडीओ व ब्लॉक का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed