फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Govansh ashrya sthal

गोवंश आश्रय स्थलों को नहीं मिली छह माह से चारे की राशि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Govansh ashrya sthal
गोवंश आश्रय स्थलों को नहीं मिली छह माह से चारे की राशि
विज्ञापन

बुलंदशहर। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश के चारे के लिए छह माह से राशि नहीं मिल सकी है। ऐसे में अब आश्रय स्थलों के संचालन का संकट गहराने लगा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार लगातार राशि की डिमांड की जा रही है। संभावना है कि जल्द ही राशि मिल जाएगी।
शासन के आदेश पर जनपद में 154 निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल बनाए गए हैं। जहां पर इस समय 12 हजार से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। इनके लिए शासन की तरफ से चारे आदि के लिए राशि मिलती है, लेकिन गत छह माह से शासन से राशि नहीं मिली है। यह अलग बात है कि शासन ने हाल ही में गत जून माह के खर्च की 80 लाख की राशि भेजी थी, लेकिन इससे कुछ भला नहीं हुआ। अब राशि के अभाव में आश्रय केंद्रों पर चारे आदि का संकट गहराने लगा है। इसका कारण यह भी है कि अब ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो चुका है और ग्राम सचिव आश्रय केंद्रों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अफसरों का कहना है कि इस समय आश्रय केंद्रों को चलाने के लिए राशि की सबसे ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन

बता दें कि जनपद में जब से आश्रय केंद्र बने हैं, तब से लेकर अब तक इनके संचालन को लेकर शासन से समय पर राशि नहीं मिली है। ऐसे में ग्राम पंचायतों के अस्तित्व में होने के कारण इनका खर्च ग्राम प्रधान आदि के जिम्मे ही रहता आया है। कार्यकाल पूरा होने के बाद जिन निर्वतमान प्रधानों से इससे पहले आश्रय स्थलों पर जो राशि खर्च की है। उसके भुगतान के लिए भी वह कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। बताया गया कि गत छह माह से राशि नहीं मिलने पर आश्रय केंद्रों पर गोवंश के चारे आदि के लिए छह करोड़ से अधिक की राशि खर्च हो चुकी है। इस राशि के भुगतान के खर्च करने वाले भी मिलने की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरके सक्सेना ने बताया कि कई बार शासन से आश्रय केंद्रों के संचालन के लिए राशि की डिमांड की जा चुकी है। उन्होंने संभावना जताई कि शासन से जल्द ही राशि मिल जाएगी। राशि मिलने के बाद आश्रय केंद्रों के संचालन में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed