फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Got character certificate made using fake documents

Bulandshahar News: फर्जी दस्तावेज लगा बनवा लिया चरित्र प्रमाणपत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Got character certificate made using fake documents
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक शातिर अपराधी ने फर्जी दस्तावेज लगाकर विभागीय अफसरों को गुमराह करते हुए चरित्र प्रमाणपत्र बनवा लिया। इस संबंध में एक अन्य व्यक्ति ने उसकी शिकायत डीएम व अन्य अधिकारियों से की, जिसके बाद जांच में मामला उजागर हुआ। नगर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला रूकनसराय निवासी फैजुल ने बीते दिनों डीएम व अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। जिसमें उन्होंने बताया था कि मोहल्ला रूकनसराय निवासी अजीज पर कोतवाली नगर में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2012 में उस पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने व हत्या की धमकी आदि देने से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि आरोपी अजीज ने जिला प्रदर्शनी ग्राउंड में लगने वाले सोमवार बाजार के ठेके के लिए अपना चरित्र प्रमाणपत्र अजीज खान के नाम से बनवाया है। इसके लिए जिलाधिकारी कार्यालय में किए गए आवेदन में झूठे तथ्य अंकित किए हैं और शपथ पत्र भी झूठे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

आरोपी अजीज ने अपने आवेदन में निवास स्थान, नाम व पिता के नाम में बदलाव किया है। इसके साथ ही अपने ऊपर चल रहे मुकदमों को छिपाया है। पुलिस से साठगांठ कर रिपोर्ट प्रेषित कराकर चरित्र प्रमाणपत्र जारी करा लिया है। इसी प्रमाणपत्र को लगाकर अपना हैसियत प्रमाणपत्र भी जिलाधिकारी कार्यालय से बनवा लिया है। ऐसे में उसका चरित्र प्रमाणपत्र निरस्त करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नगर पुलिस ने आरोपी अजीज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed