फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Goods worth thousands burnt due to fire in the house

Bulandshahar News: घर में आग लगने से हजारों का सामान जला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
ककोड़।
विज्ञापन

खेत पर काम करने गए किसान के घर में अचानक आग लगने से हजारों रुपये का सामान जल गया। थाना क्षेत्र के गांव वैर निवासी लालाराम बुधवार को परिवार के साथ खेतों पर काम करने गया था। शाम के समय पड़ोसियों ने उसके बंद मकान से धुआं निकलते देखा। पड़ोसियों के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने लालाराम के मकान की विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया। सूचना पर लालाराम भी परिवार के साथ घर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लालाराम ने बताया कि आग से उसका हजारों रुपये का सामान जल गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट होने के कारण लगी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article