{"_id":"64690a0a576679571f0cc1a7","slug":"goods-worth-one-and-a-half-lakh-burnt-bulandshahr-news-c-30-1-111758-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: घर में आग लगने से डेढ़ लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: घर में आग लगने से डेढ़ लाख का सामान जला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जहांगीरपुर। थाना क्षेत्र के गोविला गांव में शनिवार दोपहर शॉर्ट-सर्किट से कच्चे मकान में आग लग गई। मकान के साथ-साथ अंदर रखा करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ी 45 और पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची।
गोविला गांव निवासी जुगेंद्र ने बताया कि गांव में वह कच्चे मकान में रहते थे, जिसकी छत लकड़ी से बनी थी। मकान के ऊपर ही बिजली के तार गुजर रहे हैं। शनिवार दोपहर को अचानक तारों में शॉर्ट-सर्किट हुई और चिंगारी मकान की छत पर गिर गई। छत पर लकड़ी लगी होने के कारण उसने आग पकड़ ली। इससे छत जलने लगी। तभी घर में मौजूद जुगेंद्र अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर बाहर आ गए। तभी कुछ देर में आग पूरे घर में फैल गई। ऐसे में उन्होंने और ग्रामीणों ने 101 और 112 पर लगातार सूचना दी। मगर कोई मदद नहीं मिल सकी। आस-पास के ग्रामीण अपने घरों के सबमर्सिबल के पाइप से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। करीब 45 घंटे तक मकान जलता रहा, मगर कोई मदद नहीं पहुंची। 45 मिनट बाद दमकल की एक गाड़ी गांव में आई लेकिन गली पतली गली होने के कारण गाड़ी अंदर नहीं आ सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने ही किसी तरह आग पर काबू पाया। कुछ देर बाद पुलिस टीम मौके पर आई, मगर तक तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।
सहायक अग्निशमन अधिकारी अवधेश सिंह ने बताया कि जहांगीरपुर क्षेत्र खुर्जा से करीब 30 किलोमीटर दूर है। रास्ते में एक सकरा मोड़ मिल गया, जहां पर गाड़ी मोड़ने में दिक्कत हुई थी। पीड़ित की लोकेशन भी सकरी गली में थी, जिस कारण पैदल ही कर्मचारी वहां तक पहुंचे। कर्मचारियों ने गांव के सबमर्सिबल से ही आग बुझाई।