फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   God is being made to wear sweater in cold weather

Bulandshahar News: बाइक चोरी में दो शातिर गिरफ्तार, सात बाइकें बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। चोरी की सात बाइकों सहित पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान टीम अगवाल कट से रेलवे अंडरपास की तरफ पहुंच गए। जहां अलग-अलग बाइकों पर उन्होंने दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि दोनों बाइक चोरी की हैं।
इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पांच अन्य बाइक भी बरामद कीं। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सोनू निवासी गांव गोठनी और शिवम निवासी गांव रूपनगर थाना पिसावा जनपद अलीगढ़ बताया।
विज्ञापन

साथ ही पुलिस को बताया कि बाइक चोरी करके उनकी बिक्री करते हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed