फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   God is being made to wear sweater in cold weather

Bulandshahar News: सर्द माैसम में भगवान को पहनाए जा रहे स्वेटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
God is being made to wear sweater in cold weather
नगर के साठा में लड्डू गोपाल को सर्दी से बचाने के लिए पहनाए गए गर्म कपड़े। संवाद
बुलंदशहर। कड़ाके का असर लोगों पर ही नहीं बल्कि देवी-देवताओं पर भी पड़ा है। अपने आराध्य को सर्दी से बचाने के लिए भक्त उन्हें गर्म कपड़े पहना रहे हैं। कोई ऊनी कपड़े, तो कोई वेलवेट से सिले गर्म कपड़े पहना रहा है।
विज्ञापन

कोई भगवान को रजाई, तो कोई कंबल ओढ़ा रहा है। कई भक्तों ने तो हीटर और ब्लोअर की व्यवस्था भी की है। वहीं, बाजारों में भी भगवान को ठंड से बचाने के लिए ऊनी पोशाकों की बिक्री भी बढ़ी है। उधर, मंदिरों में भी भगवान को रजाई-शॉल समेत अन्य गर्म कपड़े ओढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोग भगवान को भी अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। सर्दी बढ़ने पर भक्तों को लगता है कि जिस तरह मौसम का असर उन पर पड़ रहा है उसी तरह उनके आराध्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी वजह से खुद ऊनी वस्त्र पहनने के साथ-साथ भगवान को भी ऊनी वस्त्र पहना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के साठा निवासी मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि भगवान को मखमली कपड़ों के साथ-साथ ऊनी वस्त्र पहना रही हूं। साथ ही, भोग में आलू, मैथी के परांठे, गाजर व मूंग की दाल का हलवा और गर्म दूध का भोग लगा रही हूं। जिससे भगवान को सर्दी न लगे।
औरंगाबाद निवासी पूजा शर्मा ने बताया कि यह एक सेवा का भाव है। जिस तरह लोगों को ठंड लगती है। उसी तरह हम लोग इस भाव से कि भगवान को ठंडी न लगे, इसलिए गर्म कपड़े पहनाते हैं।

बालक की तरह भगवान की सेवा करते हैं। गर्मी में पंखा-एसी-कूलर चलाते हैं। उसी तरह सर्दी में गर्म कपड़े पहनाने के साथ हीटर भी चलाते हैं। भगवान को कुछ नहीं चाहिए वह केवल भाव के भूखे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed