फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   girls win gold and silver medal in weight lifting.

बीबीनगर की दो बेटियों ने जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल

Mon, 04 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 04 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
girls win gold and silver medal in weight lifting.
इंडियन पावर लिफ्टिंग नेशनल चैंपियनशिप में बीबीनगर की दो बेटियों ने जनपद का दबदबा बढ़ा दिया है। दोनों बेटियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


दोनों बेटियों का चयन जर्मनी में होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बीबीनगर के गांव मडौना निवासी मनीषा शर्मा और दीक्षा शर्मा पुत्री भोपाल शर्मा ने इंडियन पावर लिफ्टिंग नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया था।
विज्ञापन


झारखंड के टाटानगर जमशेदपुर में 27 दिसंबर से तीन जनवरी तक चली नेशनल चैंपियनशिप में मनीषा शर्मा ने 43 किग्रा जूनियर भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।

वहीं दीक्षा शर्मा ने 47 किग्रा सीनियर भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली दोनों बहनों का चयन अप्रैल माह में जर्मनी में होने वाली इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ी बहनों की कोच पारुल त्यागी ने बताया कि इससे पहले भी मनीषा और दीक्षा पिछले साल हुई इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed