फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Girls will receive Rani Laxmibai self-defence training.

Bulandshahar News: बालिकाओं को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बालिकाओं को आत्मविश्वासी बनाने के साथ उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए जिले के 16 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान शुरू होगा। समग्र शिक्षा के तहत यह प्रशिक्षण 48 कार्यदिवस तक चलेगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेल्फ डिफेंस क्लब के माध्यम से जिले के 16 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की करीब 1600 बालिकाओं को एक मजबूत सुरक्षा कवच मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीक सिखाई जाएगी। इसमें महिला सुरक्षा, आपातकालीन हेल्पलाइन और जेंडर सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे। विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा का हुनर भी बालिकाओं को सिखाया जाएगा। लैंगिक समानता और शारीरिक सुरक्षा के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छात्राओं को संवेदनशील अंगों की पहचान, वार्मअप और मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया जाएगा। बचाव के व्यावहारिक तरीके और आत्मरक्षा किट तैयार करने की जानकारी देने के साथ ही जेंडर सशक्तिकरण और विपरीत परिस्थितियों में बचाव के तरीके भी सिखाए जाएंगे। विद्यालयों में कार्यरत व्यायाम शिक्षक, खेल शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षिकाएं प्रशिक्षण का संचालन करेंगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रत्येक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सेल्फ डिफेंस क्लब का गठन किया जाएगा। क्लब में 10 प्रशिक्षित छात्राओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वह नियमित रूप से अन्य छात्राओं को आत्मरक्षा का अभ्यास कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed