फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Girls students of Khurja will showcase their talent in provincial level competition

Bulandshahar News: प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में खुर्जा की प्रतिभा प्रदर्शित करेंगी छात्राएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Girls students of Khurja will showcase their talent in provincial level competition
खुर्जा। आगामी सप्ताह में बुलंदशहर में आयोजित सेवा भारती संघ की ओर से आयोजित बौद्धिक प्रतियोगिता में खुर्जा की छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शित करेंगी। इसमें छात्राएं खुर्जा की प्राचीन हस्तकला और कारीगरी से मूर्तियां बनाएंगी। इसके लिए छात्राओं ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुभाष रोड स्थित रमामूर्ति हरस्वरूप सरस्वती बालिका विद्या मंदिर स्कूल की प्रधानाचार्या संजू सिसौदिया ने बताया कि बुलंदशहर में 27 से 29 सितंबर को सेवा भारती की ओर से बौद्धिक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में 26 से 27 स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगी। इसमें अलग-अलग उम्र वर्ग पर रंगोली, संगीत, काव्य पाठन, लेखन आदि गतिविधियों पर प्रतियोगिता होती है। इसमें खुर्जा की प्राचीन कला हस्तकला पर भी प्रतियोगिता होगी। इसी के तहत छात्राओं को तैयार किया जा रहा है। छात्राएं मात्र दो से तीन घंटे में मिट्टी से मूर्तियां बनाएंगी। इससे क्षेत्र की प्रतिभा का भी प्रदर्शन होगा और खुर्जा के इतिहास के प्रति भी लोग जागरूक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed