{"_id":"6900ed3fb43ec34f2f0acf69","slug":"girls-handball-trials-to-be-held-on-november-20-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-142698-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 20 नवंबर में बालिका हैंडबॉल का होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 20 नवंबर में बालिका हैंडबॉल का होगा ट्रायल
विज्ञापन
बुलंदशहर। नवंबर माह में सीनियर महिला-पुरुष एवं जूनियर बालिका हैंडबॉल का ट्रायल आयोजित होगा। सीनियर पुरुष का एक, सीनियर महिला का छह और जूनियर बालिका का 20 नवंबर को ट्रायल होगा। सभी ट्रायल टांडा स्टेडियम में होंगे।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय क्रीडा संघ के समन्वय से प्रयागराज में छह से नौ नवंबर तक सीनियर पुरुष हैंडबॉल व बस्ती में 13 से 15 नवंबर तक सीनियर महिला हैंडबॉल की प्रतियोगिता होगी। वहीं, अयोध्या में 29 नवंबर से दो दिसंबर तक जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता होगी।
तीनों प्रतियोगिताओं के लिए जिला एवं मंडल स्तर से खिलाड़ियों का ट्रायल के माध्यम से चयन किया जाएगा। इन सभी ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को मेरठ में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास एवं फोटो साथ लेकर जरूर आएं।