फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   girl kidnapped and raped

Bulandshahar News: दिव्यांग किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
girl kidnapped and raped
सिकंदराबाद। आंखों से दिव्यांग किशोरी को गांव निवासी युवक ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पीड़िता के भाई के आने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी 17 वर्षीय पुत्री को आंखों से कम दिखाई देता है। बुधवार को वह परिवार के लोगों के साथ खेत में कार्य करने के लिए गया था। घर पर उसकी दिव्यांग पुत्री अकेली थी। इसी दौरान मौका पाकर गांव निवासी युवक घर में घुस आया और उसकी पुत्री को अगवा कर ले गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर उसका बेटा मौके पर पहुंचा तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। भाई के पूछने पर बहन ने आपबीती बताई। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed