फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ghaziabad

Bulandshahar News: हफ्ता वसूली न देने पर युवक से लूटी नकदी, जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हफ्ता वसूली न देने पर युवक से लूटी नकदी, जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पशु व्यापारी से दबंगों ने हफ्ता वसूली न देने पर मारपीट की। साथ ही पीड़ित से हथियारों के बल पर 33 हजार रुपये भी लूट लिए और जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायधारी निवासी शौकीन ने तहरीर देकर बताया कि वह पशु पैंठ में पशुओं का व्यापार करता है। इसके चलते वह विभिन्न स्थानों पर लगने वाली पैंठ में आता जाता है। पीड़ित के मोहल्ला निवासी आरोपी जाविद, फैजान, फरमान व रेहान दबंग प्रवृत्ति के आरोप हैं। बीते दिनों आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि वह उन्हें हफ्ता नहीं देगा तो वह उसे मार देंगे। पीड़ित ने हफ्ता देने से इंकार किया तो आरोपी उससे रंजिश मानने लगे। गत 25 दिसंबर को पीड़ित खुर्जा पैंठ से वापस अपने घर लौट रहा था। जब वह नगर कोतवाली क्षेत्र में मामन चौकी के निकट स्थित वाटर बॉक्स के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसे रोक लिया और अभद्रता करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने इस बाबत विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचे की बट व धारदार हथियारों से उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। साथ ही उसकी जेब में रखे 33 हजार रुपये भी लूट लिए। शोर शराबा होने पर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed