फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Get off today, standing sugarcane crop fields

मिल बंदी आज, खेतों में खड़ी गन्ने की फसल

Thu, 31 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 31 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Get off today, standing sugarcane crop fields
sugercane - फोटो : अमर उजाला

‌निजी क्षेत्र की अनामिका शुगर मिल अगौता का पेराई सत्र शुक्रवार को समाप्त होने जा रहा है। मगर किसानों का 10 प्रतिशत गन्ना अभी भी खेतों में खड़ा है। गन्ना लाने वाले किसान शुगर मिल पर मारामारी मचा रहे हैं। जिसके चलते वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें मिल के गेट पर लगी हुई है।

विज्ञापन



बता दें कि अनामिका शुगर मिल प्रबंधन तंत्र ने क्षेत्रों के गांवों में मुनादी कराते हुए 31 मार्च की रात 12 बजे तक मिल पर गन्ना खरीद की घोषणा की थी। युवा राष्ट्रीय लोकदल नेता डॉ.  कुंवरवीर सिंह ने अफसरों से बात की। उनके हस्तक्षेप के बाद जिला गन्ना अधिकारी ने एक दिन और बढ़ा दिया था।
विज्ञापन


यानि मिल अब एक अप्रैल को बंद होगी। मिल बंद होती देख हर एक किसान मिल पर गन्ना डालने को आतुर है। गेहूं की कटाई शुरू होने से किसानों को गन्ने की कटाई के लिए मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान कुंवरवीर चौधरी, जगवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, हिम्मत सिंह ने बताया कि पहले तो शु़गर मिल ने पर्चियां ही उपलब्ध नहीं कराई। अब शुगर मिल बंद हो रही है। यदि मिल शुक्रवार तक बंद हो गई तो किसानों का गन्ना खेतों में ही खड़ा रह जाएगा।

अनामिका शुगर मिल के डीजीएम केन विश्वास राज ने बताया कि शुगर मिल शुक्रवार शाम तक बंद हो जाएगी। 10-15 दिन से गन्ना नाकाफी आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed