फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   get grant for construct ponds

मत्स्य पालन को कराएं तालाब का निर्माण, पाएं अनुदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
get grant for construct ponds
मत्स्य पालन को कराएं तालाब का निर्माण, पाएं अनुदान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में मत्स्य पालन करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। यदि वह मत्स्य पालन के लिए तालाब का निर्माण करवाना चाहते हैं तो इसके लिए अनुदान मिलेगा। मछली पालन से लेकर बाजार में पहुंचाने तक जरूरी सामान के लिए भी सरकार ने अनुदान देने का आदेश जारी किया है।

भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना संचालित की है। यह योजना आगामी पांच साल तक चलती रहेगी। इसके तहत तालाब निर्माण हो या फिर मछली पालन और उसे बाजार तक पहुंचाने तक जरूरी सामान, सभी के लिए शासन ने अनुदान देने का निर्णय लिया है। यह अनुदान सामान्य एवं पिछड़ी जाति के लिए कुल खर्च की राशि पर 40 फीसदी और महिला लाभार्थी के लिए 60 फीसदी देय होगा। विभागीय अफसरों ने बताया कि योजना के तहत यदि कोई निजी भूमि पर तालाब निर्माण करवाना चाहता है तो उस पर प्रति तालाब सात लाख का खर्च आएगा। इसके लिए पांच हेक्टेयर पर तालाब निर्माण का लक्ष्य मिला है। निजी भूमि पर तालाब निवेश के लिए पांच हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। प्रति तालाब चार लाख रुपये खर्च आएगा। फीश सीड रियरिंग यूनिट के लिए पांच हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है और प्रति यूनिट सात लाख का खर्च आएगा। एक हेचरी यूनिट का लक्ष्य है और इस पर 25 लाख का खर्च आएगा। एक रिसर्कुलेटरी एक्वॉकल्चर सिस्टम (आठ टैंक) का लक्ष्य मिला है और इस पर 50 लाख का खर्च आएगा। यह सिस्टम आठ टैंक का होगा। तीन रिसर्कुलेटरी एक्वॉकल्चर सिस्टम (एक टैंक) का भी लक्ष्य मिला है। इस पर 7.50 लाख का खर्च आएगा। एक बायोफलॉक (25 टैंक) का भी लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस पर 14 लाख का खर्च आएगा। 10 साइकिल आइॅसबाक्स सहित का लक्ष्य मिला है और इस पर 10 लाख खर्च करने का प्रावधान है। 100 मत्स्य आखेट प्रतिबंधित अवधि हेतु आर्थिक सहायता तीन माह के लिए मिलेगी। इसके लिए लाभार्थी पंजीकृत समिति का सदस्य या फिर बीपीएल श्रेणी का होना आवश्यक है। सहायक निदेशक मत्स्य बुलंदशहर नीतू सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मिलने वाले अनुदान को प्राप्त करने के लिए इच्छुक लाभार्थियों को आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed