{"_id":"643ef1a5850324e0ac078866","slug":"gave-fake-information-of-looting-rs-230-lakh-arrested-bulandshahr-news-c-30-1-82824-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 2.30 लाख रुपये लूट की दी फर्जी सूचना, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 2.30 लाख रुपये लूट की दी फर्जी सूचना, गिरफ्तार
विज्ञापन
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को अपने साथ 2.30 लाख रुपये लूट की सूचना दे दी। डायल 112 पर आई शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला फर्जी निकला। मामला दो ट्रैक्टर चालकों में आपसी विवाद का था। पुलिस ने आरोपी शिकायतकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 11 बजे डायल 112 पर एक व्यक्ति ने 2.30 लाख रुपये लूट की सूचना दी थी। जिस पर तत्काल डायल 112 की टीम और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंच कर जानकारी हुई कि यह मामला गांव रल्ला और गालिबपुर निवासी दो ट्रैक्टर चालकों के बीच हुए विवाद का है। आरोपी ट्रैक्टर चालक रल्ला निवासी योगेश कुमार ने गालिबपुर निवासी ट्रैक्टर चालक से हुए विवाद के बाद उसे फंसाने के उद्देश्य से पुलिस को झूठी सूचना दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है।