{"_id":"679e5aa9345c8173b503c0fe","slug":"gaurav-massacre-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-128972-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी भांजे से कराई थी गौरव की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी भांजे से कराई थी गौरव की हत्या
विज्ञापन
गोरव हत्याकांड में पुलिस हिरासत में मृतक की पत्नी प्रीति। स्त्रोत: पुलिस
- फोटो : पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी निजाम व गुड़िया।
बुलंदशहर। प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने ही अपने प्रेमी भांजे से गौरव की हत्या करवाई थी। 24 जनवरी को हत्या के बाद आरोपियों ने गौरव का शव चोला क्षेत्र में सड़क पर फेंक दिया था, ताकि हत्या को सड़क हादसा दिखाया जा सके। शव मिलने के बाद गौरव की पत्नी ने थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति, उसके प्रेमी निमेश (गौरव का भांजा) और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को मोहल्ला साठा निवासी 32 वर्षीय युवक गौरव का शव चोला क्षेत्र में सड़क किनारे मिला था। पास में ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि गौरव की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने मृतक और उसकी पत्नी की सीडीआर खंगालनी शुरू की। इसमें आरोपी निमेश निवासी गांव खेतलपुर भैंसोली थाना कोतवाली देहात का नंबर सामने आया। इस नंबर से प्रीति की कई बार बात होना सामने आया। गौरव से भी आखिरी बार इसी से बात हुई थी। इसके बाद पुलिस ने निमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात का राजफाश कर दिया।
विज्ञापन
उसने बताया की उसका गौरव की पत्नी प्रीति से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों साथ में रहना चाहते थे, इस बात की भनक गौरव को भी हो गई थी। गौरव दोनों के बीच संबंधों में बाधा बन रहा था। प्रीति और गौरव के वैवाहिक जीवन में भी तनाव चल रहा था।
इसी के चलते निमेश ने अपने साथी तरुण उर्फ सौरभ निवासी खेतलपुर भैंसोली को 50,000 रुपये में गौरव की हत्या की साजिश में शामिल कर लिया। साजिश के तहत 24 जनवरी को गौरव को फोन कर कौशिक फार्महाउस खेतलपुर भैंसोली बुलाया गया। वहां पर दोनों आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को गाड़ी में रखकर चोला रोड पर फेंक दिया और उसकी मोटरसाइकिल को भी उसके शव के पास फेंका, जबकि मोबाइल को कुछ दूरी पर फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हादसे की धाराओं को हत्या में तरमीम कर दिया है। तीनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
12 साल तक जिसके साथ रही, उसी की करा दी हत्या
प्रीति और गौरव की शादी को करीब 12 वर्ष हो चुके हैं। दोनों के दो पुत्र भी हैं। गौरव की मौत के बाद परिजन बिलखते हुए बार-बार यही कह रहे हैं कि जिसके साथ 12 वर्षों तक रही, उसी की हत्या कराने में उसे जरा भी संकोच नहीं हुआ। गौरव गैस एजेंसी पर हॉकर की नौकरी करता था। उसकी मौत के बाद बच्चों की परवरिश पर संकट आ गया है। निमेश भी शादीशुदा है, उसकी भी वर्ष 2020 में शादी हुई थी। उसका एक बच्चा है। गौरव से दूर की रिश्तेदारी होने के चलते उसका घर पर आना-जाना था लेकिन किसी को उस पर शक नहीं था।