{"_id":"61798cad5bda0378637c9efa","slug":"gas-cylender-blast-bulandshahr-news-gbd2284480198","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, दंपती झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, दंपती झुलसा
विज्ञापन
घर में पड़ा छत का मलवा
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, दंपती झुलसा
शिकारपुर। नगर के मोहल्ला चैनपुरा में बुधवार की शाम खाना बनाते समय एक छोटे सिलिंडर में आग लग गई, जिससे सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया। विस्फोट में मकान की छत व दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, दंपती झुलस गए।
बताया जाता है कि बुधवार की शाम नगर के मोहल्ला चैनपुरा निवासी पप्पू पुत्र बाबूलाल की पत्नी प्रीति घर में छोटा सिलिंडर लगे चूल्हे पर खाना बना रही थी। लीकेज के चलते अचानक सिलिंडर में आग लग गई। प्रीती और उसके पति ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। इसी दौरान सिलिंडर फट गया। हादसे में दंपती झुलस गए। विस्फोट इतना तेज था कि छत व दीवारों में दरार आ गई। आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह झुलसे दंपती को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल ले गए।
क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हुई घटना
मंगलवार को भी क्षेत्र के गंाव पहाड़पुर हवेली में चाय बनाने के दौरान छोटा सिलिंडर फटने की घटना हुई थी। हादसे में मकान मालिक भूप सिंह झुलस गए थे। दीवारें और छत भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
आपूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी छोटे सिलिंडर की बिक्री हो रही है अथवा रिफलिंग की जा रही है, वहां छापा मार कर कार्रवाई करें।
- आशीष कुमार सिंह, एसडीएम शिकारपुर