फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Garlic price reaches Rs 400 per kg

Bulandshahar News: लहसुन का दाम पहुंचा 400 रुपये प्रति किलो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
Garlic price reaches Rs 400 per kg
बुगरासी में एक दुकान पर रखा लहसुन और अन्य सब्जियां। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर/बुगरासी। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण टमाटर के दाम बढ़ने के साथ अन्य सब्जियों के दामों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। अब पिछले 10 दिन में लहसुन के दाम 300 से बढ़कर 400 रुपये प्रति किलो हो गया है। आढ़तियों और विक्रेताओं का कहना है कि आवक कम होने से दाम एकाएक बढ़ गए हैं।

बाजार में फास्ट फूड में चटनी में लहसुन का प्रयोग ज्यादा होता है। सर्दी में आमलेट से लेकर मोमोज व विभिन्न खाद्य पदार्थ में लहसुन का खूब प्रयोग होता है। अतिरिक्त वैवाहिक कार्यक्रमों व घरों में भी लहसुन की काफी खपत है। जिले की मंडियों में अधिकतर लहसुन बाहर से ही आता है। लहसुन की मार्च में खुदाई शुरू होगी। वहीं, जिले के किसानों का लहसुन पूर्व में ही खत्म हो चुका है। मंडी में लहसुन की कमी के कारण पिछले 10 दिन में इसके रेट 300 से बढ़कर 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। आढ़ती मोहित सिंघल और चांद खान ने बताया कि क्षेत्र के किसानों का लहसुन खत्म होने से मंडी में आवक मांग की अपेक्षा कम हो गई है। 10 दिन पूर्व थोक में लहसुन 300 रुपये प्रति किलो था लेकिन, अब लहसुन के दाम थोक में 400 रुपये प्रति किलो हो गया हैं। मंडी सचिव मनमोहन सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश से का लहसुन आते ही दाम स्थिर हो जाएंगे। सब्जी विक्रेता कलुआ और रविंद्र कुमार ने बताया कि टमाटर की आवक कम होने के कारण पिछले कई दिन से फुटकर में 40 रुपये प्रति किलो पर दाम टिका हुआ है। अन्य सब्जियों के दामों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। फुटकर में मटर 40, फूल गोभी 40, बंद गोभी 40, लौकी 50, बैगन 60, गाजर 30 से 40 रुपये, मैथी 80, पालक 30, बथुआ 40, शिमला मिर्च 100 रुपये, अदरक 140, हरी मिर्च 80 और हरा धनिया 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। शादी-विवाह में भी सब्जियों की मांग के कारण दामों में उतार-चढ़ाव जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed