फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   garbage disposal plant

एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका कूड़ा निस्तारण प्लांट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
garbage disposal plant
एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका कूड़ा निस्तारण प्लांट
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर से प्रतिदिन निकलने वाले 50 टन कूड़े के निस्तारण के लिए पालिका ने दस कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया है। दस लाख की लागत से बने इस प्लांट को लगे एक वर्ष बीत गया है। लेकिन काम शुरू नहीं हो सका, इस वजह से पालिका के डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने के लिए जगह कम पड़ने लगी है। कूड़े के पहाड़ जैसे ढेर लगे हुए हैं। प्लांट को मौसम की मार से बचाने के लिए व्यवस्था भी नहीं की गई है।
सिकंदराबाद ककोड़ मार्ग पर ग्राम मेहताब नगर स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डाला जाता है। कूड़ा के ढेर बढ़ने के साथ ही जगह की भी समस्या होने लगी। इस समस्या से निपटने के लिए जुलाई 2021 में 10 लाख रुपये की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया गया। लेकिन प्लांट लगाने के एक वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

खुले में लगा प्लांट बिन चले ही होने लगा खराब
सिकंदराबाद कूड़ा निस्तारण प्लांट को वर्षा, धूप आदि से बचाने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस वजह से प्लांट चलने से पूर्व ही खराब होने की शंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे का खतरा
गर्मियों के दिनों में कूड़े के ढेर में आग लगने की घटना आम है। ग्राउंड के चारों ओर किसानों के खेत हैं। आग के खेतों तक पहुंचने पर किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।
पालिका को हो रहा आर्थिक नुकसान
सिकंदराबाद कूड़ा निस्तारण से कंपोस्ट खाद बनाने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं सूखे कूड़े को पृथक कर रिसाइकलिंग के लिए भेजा जाएगा। जिससे पालिका को आय प्राप्त होगी। प्लांट के शुरू नहीं होने से पालिका को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्लांट चालू स्थिति में है। प्लांट को बारिश, धूप में खराब होने से बचाने के लिए टीनशेट डाला जाएगा। जिसके लिए बजट बना लिया गया है। प्लांट को चालू करने के लिए व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। जल्द ही प्लांट को चालू किया जाएगा।
ईओ विनोद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed