फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gangster will be imposed on the vicious solver gang

Bulandshahar News: सॉल्वर गैंग के शातिरों पर लगाई जाएगी गैंगस्टर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Gangster will be imposed on the vicious solver gang
बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस ने गत आठ फरवरी को सॉल्वर गैंग के आठ सदस्यों और तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ अब गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी फरार अन्य आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

बीते दिनों पकड़े गए आरोपियों द्वारा एक गिरोह बनाकर आगामी यूपी पुलिस और अन्य सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से रुपये लेकर परीक्षा पास कराते थे। आरोपियों के पास से 37 परीक्षा एडमिट कार्ड, 7 एप्लिकेशन, मोहर, स्कैनर, 11 मोबाइल फोन, एक लेपटॉप आदि सामान बरामद किया गया था। पुलिस की मानें तो बीते दिनों एक स्कूल में आयोजित पीईटी परीक्षा में धोखाधड़ी के मामले की जांच में सॉल्वर गिरोह का खुलासा हुआ था, इसके बाद पुलिस टीम द्वारा 11 आरोपियों को दबोच लिया गया, जबकि एक आरोपी को पूर्व में ही पकड़ा जा चुका था। पुलिस की जांच में प्रकाश में आया था कि अलीगढ़ के थाना इगलास के गांव छैछऊ निवासी आरोपी राजकुमार उर्फ पंडित द्वारा एक गिरोह बनाकर विभिन्न सरकारी नौकरियों हेतु होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों से रुपये लेकर परीक्षा उत्तीर्ण कराई जा रही थी। अब पुलिस द्वारा गिरोह के सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अपराधों से अर्जित उनकी चल-अचल संपत्ति को जब्त किया जाएगा। गिरोह के कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed