फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gangster Rakesh Sharma also expelled from BJP

Bulandshahar News: गैंगस्टर राकेश शर्मा भी भाजपा से निष्कासित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Gangster Rakesh Sharma also expelled from BJP
बुलंदशहर। गैंगस्टर राकेश कुमार शर्मा को भी भाजपा ने शुक्रवार देर शाम पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। बुधवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार शर्मा को सदस्यता दिलाई गई थी। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक प्रदीप चौधरी और जिलाध्यक्ष विकास चौहान समेत अन्य पदाधिकारियों ने राकेश शर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया था। राकेश पर गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ में संगीन अपराधों के 12 मुकदमे दर्ज हैं। गाजियाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में उसकी 21.42 करोड़ की संपत्ति भी कुर्क की थी। गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद 15 अक्तूबर 2022 को उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश शर्मा को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। पार्टी में किसी भी दागी व्यक्ति को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed