Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gangster carrying a reward of Rs 10,000, absconding for 28 years, arrested

Bulandshahar News: 28 वर्षों से फरार चल रहा दस हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर 28 साल से फरार चल रहे दस हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बताया गया कि आरोपी गैंगस्टर अपने साथी से मिलने के लिए आया हुआ था।
विज्ञापन

एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि सोमवार रात को औरंगाबाद थाना पुलिस को मुखबिर की ओर से सूचना मिली कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चूहड़पुर निवासी गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध 1997 से फरार चल रहा आरोपी औरंगाबाद-पवसरा मार्ग पर खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी की घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया और उसको हिरासत में लेकर थाने ले आए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार गैंगस्टर की पहचान जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव खनौदा निवासी अपने दोस्त से मिलने के लिए आया हुआ था और उसका इंतजार कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि एसएसपी ने आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। एएसपी ऋज़ुल कुमार ने बताया कि आरोपी पर बुलंदशहर और नोएडा जिले में सात आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed