फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganga's water level increased by one foot, crossed the ghats, administration on alert

Bulandshahar News: गंगा का जलस्तर एक फुट बढ़ा, घाटों को कर गया पार, प्रशासन अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level increased by one foot, crossed the ghats, administration on alert
अनूपशहर/अहार। गंगा नदी का जलस्तर एक फीट बढ़ गया है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा गया है। जिस वजह से पानी प्लेटफॉर्म और आरती स्थल को पार कर शनिदेव मंदिर तक पहुंच गया है। वहीं, खादर में पानी बढ़ने से किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है। इसे लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

अनूपशहर एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण के लिए तैयारियां हैं। पांच बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। तहसील परिसर में एक बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। इसका हेल्पलाइन नंबर 7535829932 है। स्थानीय लोगों और नाविकों ने जलस्तर बढ़ने की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। प्रशासन ने लोगों को अपने पशुओं को खादर क्षेत्र में न ले जाने के लिए कहा है। अहार में भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। जेई ड्रेनेज उमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह बिजनौर बैराज से 59 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बृहस्पतिवार को 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शनिवार शाम के बाद गंगा के जलस्तर में गिरावट की संभावना है। दूसरी ओर अहार क्षेत्र में गंगा नदी का जल खादर में बढ़ जाने से लोगों को दिक्कत होने लगी है। लगातार बारिश होने से चासी,मडेययन, अहार, मुबारक पुर वांगर व हसनपुर वांगर खादर क्षेत्र में पानी भरने लगा है।

बैराज पर जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि
नरौरा। नरौरा गंगा बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया की बैराज पर गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बैराज से शुक्रवार को नदी की डाउनस्ट्रीम में 804470 क्यूसेक पानी की प्रति सेकेंड की दर से निकासी की जा रही है। बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7978 व पीएलजीसी नहर में 7052 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर लो फ्लड की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed