फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganga water reaches Khadar

Bulandshahar News: खादर तक पहुंचा गंगा का पानी, चारे का संकट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ganga water reaches Khadar
अनूपशहर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबी घाट की सीढि़या। संवाद
अनूपशहर/नरौरा। गंगा नदी में लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। पिछले दो दिन में जलस्तर बढ़कर 8500 क्यूसेक से अधिक हो गया है। अनूपशहर में आधा फुट पानी भरने से घाट की सीढि़यां डूब गई हैं। खादर में पानी बढ़ने से पशुओं के चारे का संकट हो गया है। जलस्तर अभी और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

नरौरा गंगा बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया की बैराज पर रविवार को कुल पानी की आवक 20694 क्यूसेक प्रति सेकंड हो रही। बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 8862 क्यूसेक प्रति सेकंड की जा रही है। गंगा बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7978 क्यूसिक व पीएलजीसी नहर में 3854 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। जबकि गत सोमवार को बैराज पर कुल पानी की आवक 11602 क्यूसेक प्रति सेकंड हो रही थी। पिछले दो दिन पहले गंगा का जलस्तर 7500 क्यूसिक था जो अब बढ़कर 8500 क्यूसेक पर पहुंच गया है। एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि बैराज पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि जल स्तर सामान्य बाढ़ स्तर से भी कम है। बुगरासी, अहार और कर्णवास के पास भी गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। अनूपशहर एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि गंगा के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए बाढ़ चौकियाें को सतर्क कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों व अन्य को भी आवश्यक दिशा-निर्देश लगातार जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed