फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ganga mela

गंगा तट पर मस्ती के रंग में रंगे युवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
ganga mela
अनूपशहर में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : BULANDSHAHR
गंगा तट पर मस्ती के रंग में रंगे युवा
विज्ञापन

बुलंदशहर/अनूपशहर/अहार/बुगरासी। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर शुक्त्रस्वार को गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। दिन भर श्रद्धालुओं के आवागमन के कारण मेला में जमकर खरीदारी भी हुई।
अनूपशहर में गंगापुल रेती, बबस्टरगंज गंगा रेती तथा मस्तराम घाट के साथ उत्तरी किनारे पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। इस दौरान वहां पीएसी की फ्लड प्लाटून व गोताखोर गश्त करते रहे। साथ ही राजस्व विभाग के कर्मचारी भी माइक लगाकर श्रद्धालुओं को गहरे जल में स्नान न करने के लिए आह्वान करते रहे। युवतियों व महिलाओं ने तुलसी पूजन कर सालिग्राम व तुलसी विवाह की कहानी के साथ धार्मिक विधिविधान से तुलसी का विवाह सम्पन्न कराया। बुगरासी क्षेत्र के भगवानपुर, बसीबांगर व फरीदाबांगर गंगा घाट पर बच्चों ने जमकर चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। भगवानपुर गंगा घाट पर पहली बार एक व्यक्ति ऊंट लेकर पहुंचा। इस दौरान बच्चे ऊंट की सवारी का लुत्फ उठाते देखे गए। बसीबांगर गंगा घाट तक जाने के लिए रास्ते में पड़े रेत में वाहन भी फंसे। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया तथा एसडीएम वीके गुप्ता ने हादसा रहित गंगास्नान संपन्न होने पर मेला व्यवस्था में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को श्रेय दिया।
विज्ञापन

बिछड़े बच्चों को स्काउट गाइड ने परिजनों से मिलाया
मेला में बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाने में एलडीएवी इंटर कालेज के स्काउट व गाइड ने अहम भूमिका निभाई। नगर पालिका के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार सूचनाएं प्रसारित की जा रही थीं। स्वास्थ्य विभाग, अग्रिशमन, पशु चिकित्सा, गन्ना विकास विभाग के शिविर में लोगों ने पहुंचकर योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजघाट व नरौरा में शांतिपूर्वक हुआ स्नान
राजघाट व नरौरा के गंगा घाटों पर गंगा स्नान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना व दान पुण्य किया। मेले में व्यवस्थाओं की कमान एसडीएम अरविंद कुमार सिंह, तहसीलदार नवीन कुमार व सीओ वंदना शर्मा ने संभाली। राजघाट में निजी व यात्री वाहनों के अलावा अलीगढ़-बरेली के बीच चलाई गई मेला स्पेशन ट्रेन से श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed