फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganga flowing above the danger mark at Narora Barrage in Bulandshahr

UP: नरौरा बैराज पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, 31 हजार क्यूसेक अधिक चल रहा जलस्तर

Sat, 09 Aug 2025 03:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Aug 2025 03:06 PM IST
सार

बुलंदशह के नरौरा बैराज पर गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर खतरे के निशान से 31 हजार क्यूसेक अधिक चल रहा है।

विज्ञापन
Ganga flowing above the danger mark at Narora Barrage in Bulandshahr
नरौरा बैराज पर गंगा खतरे के निशान से ऊपर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुलंदशहर के नरौरा में गंगा बैराज पर गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया है। जिससे गंगा किनारे के खेतों में बाढ़ का पानी भर गया है। इससे किसान चिंतित हैं। सिंचाई विभाग ने बैराज और तटबंधों पर अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि जलस्तर लगातार वृद्धि के साथ शुक्रवार को सुबह छह बजे नरौरा बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 281676 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जो कि समुद्र तल 179.14 मीटर है। 
विज्ञापन


हेड वर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि बैराज से 2.5 लाख क्यूसेक पानी की निकासी होने व जल स्तर समुद्र तल से 178.765 मीटर होने पर जल स्तर खतरे के निशान पर पहुंचता है। बैराज के सभी 61 गेट का नियंत्रण स्वचालित तकनीक से नियंत्रण कक्ष से किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैराज पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात हैं तथा गंगा नदी के तटबंध पर कमी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अनूपशहर व अहार क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में एक फीट से अधिक पानी बढ़ जाने से 10 गांवों के किसानों की फसल जलमग्न हो गई। सबसे अधिक चारे का संकट गहराने लगा है। 


राजघाट के आबादी क्षेत्र के बाजार और अनूपशहर की आबादी में 80 फीट से अधिक तक पानी घुर गया। इससे लोगों को घाटों व मंदिरों पर आने-जाने में परेशानी हो रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed