फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gang-rape at gunpoint with a teenage girl who had gone to pluck vegetables from the fields

Bulandshahar News: खेत पर सब्जी तोड़ने गई किशोरी के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gang-rape at gunpoint with a teenage girl who had gone to pluck vegetables from the fields
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर हरी सब्जी तोड़ने के लिए गई एक किशोरी को गांव के ही तीन युवकों ने नलकूप की कोठरी में ले जाकर तमंचों के बल पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने देर रात मामले में एफआईआर दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को दो तमंचों सहित गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री सोमवार शाम को खेत पर घर के लिए हरी सब्जी तोड़ने अकेली गई थी, लेकिन वहां पर पहले से ही मौजूद गांव के तीन युवकों ने किशोरी को दबोच लिया और जबरन उसे निकट में स्थित गांव के ही एक व्यक्ति के नलकूप के कमरे में खींच ले गए। जहां, आरोपियों ने किशोरी के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर तमंचों से डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे किसी से भी शिकायत करने पर भविष्य में हत्या की धमकी देकर भाग निकले। इसके बाद पीड़िता किशोरी ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। देर रात में ही पीड़िता को लेकर उसके परिजन थाने पहुंचे और पूरा घटनाक्रम बताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी एसएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों को एक नलकूप से दबोच लिया। दो आरोपियों से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed