फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ganesh mahotsav

घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
ganesh mahotsav
घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो...
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर से लेकर जिलेभर में बुधवार को गणेश चतुर्थी पर घर-घर सिद्धि विनायक भगवान गणेश की अगुवानी धूमधाम से की गई। ‘घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो’ ऐसे भजनों के साथ पंडालों और घरों में गजानन प्रतिमा की स्थापना की गई। कुछ स्थानों पर गजानन के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत यात्राओं और शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, देर शाम विधि विधान से गजानन का पूजन कर पान-सुपारी, लड्डू व मोदक आदि का भोग लगाया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
बुधवार को शुभ मुहूर्त शुरू होते ही घरों और पंडाल में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। तो गुलावठी, डिबाई, औरंगाबाद समेत अन्य स्थानों पर भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा में भगवान गणेश की मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। वहीं, नगर के लाल तालाब स्थित शिव मंदिर पर भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ परिवार द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक चित्रा मित्तल और शकुंतला बंसल ने बताया कि भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन किया गया। इस दौरान हितेश गुप्ता, संतोष शर्मा, सुधा शर्मा, उषा अग्रवाल, लाज देवी, बबीता अग्रवाल, सरोज शर्मा और सावित्री देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन

500 से 7000 रुपये में बिकी प्रतिमाएं
नगर के अंसारी रोड बाजार से लेकर अन्य स्थानों पर भगवान श्री गणेश की मूर्ति बिक्री के लिए रखी हुई है। जहां पर पांच सौ रुपये से लेकर 7000 रुपये तक की प्रतिमाएं बिकीं। कुछ स्थानों पर बड़ी प्रतिमाएं महंगे दामों पर भक्तों ने खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से विराजमान हुए गणपति
खानपुर नगर के ठाकुर द्वारा मंदिर में गजानन धूमधाम के साथ विराजमान किए गए। विराजमान से पूर्व नगर में भगवान श्री गणेश की विशाल शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत गांधी गंज से शुरू होकर शिवाला वार्ड, सैनी वार्ड, हनुमान मंदिर रोड़, शहीद पार्क, इंटर कॉलिज रोड होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा का जगह जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत विधि विधान से पंडित गिरधारी शर्मा द्वारा पूजा अर्चना कर प्रतिमा को विराजमान किया। इस दौरान रोहित वर्मा, प्रमोद गर्ग, कपिल सिंघल, राहुल गर्ग, प्रशांत मित्तल, नकुल गर्ग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

कलश यात्रा निकाली
देवीपुरा प्रथम में श्री गणेश महोत्सव द्वारा सैनी धर्मशाला में पंडाल सजाया गया। यहां पर तमाम भक्त एकत्रित हुए और मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। भक्त भगवान गणेश के भजनों पर झूमते नजर आए। कमेटी अध्यक्ष विवेक कुमार सैनी ने बताया कि छह सितंबर को महा आरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed