फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Further, the SP-BSP ticket, BJP-Congress backward

टिकट देने में सपा-बसपा आगे, भाजपा-कांग्रेस पिछड़े

Sat, 17 Dec 2016 11:35 PM IST
शशि कुमार श्रीवास्तव, बुलंदशहर
शशि कुमार श्रीवास्तव, बुलंदशहर Updated Sat, 17 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Further, the SP-BSP ticket, BJP-Congress backward
bjp logo

सियासी पार्टियां प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए चुनावी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। हालांकि, जिले में टिकट बंटवारे को लेकर सपा और बसपा सबसे आगे हैं। जिले की सात विधानसभसा सीटों में छह पर सपा और सभी पर बसपा अपने प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले है। दोनों पार्टियों को अन्य दलों से समझौते का इंतजार है।

विज्ञापन


वहीं, रालोद भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर सियासी समझौते की बाट जोह रही है।   सपासमाजवादी पार्टी जिले में अपने दो विधायकों डिबाई से गुड्डू पंडित और शिकारपुर से मुकेश शर्मा को पहले ही पार्टी से निकाल चुकी है। सिकंदराबाद से अब्दुल रब, बुलंदशहर सदर से मुस्तकीम अल्वी, अनूपशहर से हिमायत अली, डिबाई से हरीश लोधी को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


खुर्जा से सुनीता चौहान का टिकट काटकर रवींद्र वाल्मीकि को थमा दिया गया है। चार दिन पूर्व शिकारपुर से राकेश हलपुरा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी स्याना सीट पर अब तक किसी एक नाम पर मुहर नहीं लगा सकी है। फिलहाल जिले में एक प्रत्याशी को पार्टी कमजोर मान रही है उसे भी बदले जाने की चर्चा है।  लेकिन पार्टी नेता इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर का कहना है कि स्याना पर भी निर्णय लिया जाएगा। विरोधी पार्टी के लोग बदनाम करने के लिए अफवाहें उड़ा रहे हैं। भाजपा भारतीय जनता पार्टी ने अब तक सात में से एक भी सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। वर्तमान मेें सिकंदराबाद सीट पर पार्टी से विधायक विमला सोलंकी है। उनका टिकट पक्का माना जा रहा है।

बाकी छह सीटों पर दावेदारों की फौज है। हालात ऐसे है कि भाजपा के अलावा आरएसएस भी उम्मीदवार चयन के लिए माथापच्ची कर रही है। भाजपा और आरएसएस ने समानांतर संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है। जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल का कहना है कि दिसंबर के अंत तक उम्मीदवारों के नाम का एलान किया जाएगा।

कांग्रेस25 साल से दोहरा वनवास झेल रही कांग्रेस 2017 के सियासी जंग में पीछे चल रही है। पार्टी के स्याना सीट से विधायक दिलनवाज खां बसपा का दामन थाम चुके है। अब जिले में सिर्फ खुर्जा से बंसी पहाड़िया ही हाथ के साथ हैं। छह सीटों पर संभावित दावेदारों के नाम फाइनल करने के लिए लिस्ट तैयार हो चुकी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी का कहना है कि प्रत्याशियों के नाम लगभग तय किए जा चुके हैं। इसका एलान इस माह के अंत तक कर दिया जाएगा।बसपाबसपा चुनावी जंग को फतह करने के  लिए कई माह से जुटी है। वह सभी सात सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है।

बसपा के बुलंदशहर से हाजी अलीम, अनूपशहर से गजेंद्र सिंह विधायक हैं। स्याना से दिलनवाज खां, शिकारपुर से मुकुल उपाध्याय, खुर्जा से अर्जुन सिंह, सिंकदराबाद से हाजी इमरान और डिबाई से भी देवेंद्र भारद्वाज का नाम घोषित हो चुका है। कुल मिलाकर बसपा की चुनावी तैयारियां सबसे सटीक दिख रही है।

बसपा जिलाध्यक्ष सतीश सागर का कहना है कि पार्टी चुनाव की तैयारी को लेकर पूरी तरह गंभीर है। सभी सीटों पर गांव-गांव काम हो रहा है। बसपा के पक्ष में लहर है। रालोद पहले जेडीयू और फिर भाजपा से गठबंधन में उलझी रालोद अब तक कोई प्रत्याश घोषित नहीं कर पाई है। 


रालोद जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि हाईकमान फिलहाल गठबंधन पर विचार कर रहा है, जो प्रदेश के लिए जरूरी है। हाईकमान प्रत्याशी के नाम फाइनल कर चुका    है। 25 दिसंबर के बाद प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed