{"_id":"68a35bc18ec5ffad310558e2","slug":"full-time-opd-opened-after-three-days-holiday-there-was-a-rush-of-patients-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-139015-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तीन दिन अवकाश के बाद खुली फुल टाइम ओपीडी, मरीजों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तीन दिन अवकाश के बाद खुली फुल टाइम ओपीडी, मरीजों की रही भीड़
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के काउंटर पर दवा लेने को खड़े मरीज। संवाद
बुलंदशहर। स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के बाद सोमवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ लग गई। इस दौरान अधिकांश मरीज वायरल बुखार, पेट दर्द, एलर्जी एवं मौसमी बीमारियों के रहे। ओपीडी में 2443 मरीजों ने पंजीकरण करा परामर्श लिया। वहीं, जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ रही।
दो दिन के अवकाश के बाद 16 अगस्त को जिला चिकित्सालय में सुबह तीन घंटे ओपीडी संचालित हुई। करीब 540 लोग ही उपचार के लिए पहुंचे। इसके बाद रविवार का अवकाश रहा। सोमवार को तीन दिन बाद ओपीडी खुली तो सुबह से मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। ओपीडी समाप्त होने के बाद भी परिसर में मरीज परामर्श लेने के लिए खड़े नजर आए।
ओपीडी पंजीकरण काउंटर, दवा काउंटर, चर्म रोग, फिजिशियन, ईएनटी और पैथोलॉजी में अधिक मरीज पहुंचे। सोमवार को करीब 250 मरीज पुराने पर्चे पर परामर्श लेने पहुंचे। चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल बुखार, पेट दर्द व एलर्जी के अलावा नजला-जुकाम, नेत्र रोग, हड्डी रोग आदि के मरीजों ने परामर्श लिया। वहींं, 200 से अधिक लोगों ने कुत्ते, बंदरों व बिल्ली आदि जानवरों के काटने पर एआरवी लगवाई।
विज्ञापन
अवकाश के बाद ओपीडी खुलने पर 2443 मरीजों ने पंजीकरण करा उपचार कराया। बीमारियों से बचने के लिए लोगों को परामर्श के साथ दवा का वितरण कराया गया। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय