फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fugitive arrest, unarmed prize winners

भगोड़े होंगे गिरफ्तार, वर्दी वालों का इनामी ऑफर

Fri, 16 Jun 2017 01:07 AM IST
गौरव भारद्वाज, बुलंदशहर
गौरव भारद्वाज, बुलंदशहर Updated Fri, 16 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fugitive arrest, unarmed prize winners
rupee

विज्ञापन

लूट, हत्या, डकैती, सामूहिक बलात्कार, गैंगस्टर एक्ट, अपहरण जैसे जघन्य अपराध में वांछित चल रहे अपराधी अब जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। शासन के निर्देश पर ऐसे अपराधियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है। ताकि जिले की पुलिस के अलावा अन्य जनपद की पुलिस भी अपराधी को पकड़ने में रुचि दिखाए।

एसएसपी ने सभी थानध्यक्षों से जघन्य अपराध में वांछित चल रहे अपराधियों की सूची मांगी है। लूट, हत्या, डकैती, गैंगरेप, गैंगस्टर एक्ट, अपहरण जैसे मामलों को कानून की नजर में जघन्य अपराध की श्रेणी में रखा गया है। कई बार लूट, डकैती के मामले में आधे लुटेरे गिरफ्तार होकर जेल में चले जाते हैं।
विज्ञापन


उनके साथी वांछित रहते हुए लूट की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। अन्य थानों की पुलिस उसे तब तक गिरफ्तार नहीं करती कि जब तक वह उसके यहां कोई वारदात को अंजाम न दे दे या फिर जब तक उसकी जानकारी में न आए जाए कि वह अपराधी है। इसके चलते जघन्य मामलों में वांछितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर एसएसपी ने सभी थानों से जघन्य मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों की सूची मांगी है। ताकि इन पर इनाम घोषित किया जा सके। इनाम घोषित होने के बाद अन्य थाना या जनपद की पुलिस भी इनको गिरफ्तार कर जेल भेजने में रुचि दिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed