{"_id":"60abe8998ebc3e59603fcc5a","slug":"froud-bulandshahr-news-gbd2192254196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 17 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 17 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। संभल जनपद के थाना बबराला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से दो छात्रों ने शराब का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को जब ठगी की जानकारी हुई तो उसने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन उन्होंने रुपये वापस करने से इंकार कर दिया। अब आरोपी पीड़ित को धमकी दे रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
संभल जनपद के बबराला थाना क्षेत्र निवासी नीरज गौतम पुत्र कैलाश गौतम ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा था। इसमें उन्होंने बताया था कि वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात अतहर पुत्र महमूद निवासी यमुना पुरम कॉलोनी और विक्रम निवासी जया अपार्टमेंट पाकेट बी एनसीआर एंक्लेव पोचनपुर द्वारका दिल्ली से हुई थी। विकम एक ब्रांड की शराब का संचालक है। आरोपियों ने दिसंबर 2018 में उसे शराब का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा दिया था। जिसके एवज में आरोपियों ने उससे यमुनापुरम में ही करीब 17 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। काफी समय तक भी डिस्ट्रीब्यूटर शिप न मिलने पर पीड़ित को अपने ठगे जाने की जानकारी हुई। इसके बाद उसने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी। लेकिन उन्होंने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। वहीं अब आरोपी रुपये मांगने पर उसे हत्या की धमकी दे रहे हैं। देहात कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।