फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   froud

मां की बीमारी का बहाना बनाकर महिला से हड़पे ढाई लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
froud
मां की बीमारी का बहाना बनाकर महिला से हड़पे ढाई लाख
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवली क्षेत्र निवासी एक महिला से युवक ने अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर करीब ढाई लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

नगर कोतवली के मोहल्ला साठा निवासी शशी पत्नी लोकेश ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक ने अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर कुछ वक्त पहले उससे 2.50 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपी ने रुपयों को जल्द ही वापस करने का आश्वासन दिया था। निर्धारित तिथि पर जब आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने जल्द ही रुपये वापस करने का दोबारा आश्वासन दिया, लेकिन रुपये वापस नहीं किए गए। इसके बाद पीड़िता द्वारा लगातार तकादा किया गया, जिस पर आरोपी ने उससे अभद्रता करते हुए भविष्य में तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed