फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Froud

बीमा एजेंट ने ग्राहकों को लगाया लाखों रुपये का चूना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Froud
बीमा एजेंट ने ग्राहकों को लगाया लाखों रुपये का चूना
विज्ञापन

बुलंदशहर। एलआईसी के एक बीमा एजेंट ने पॉलिसी धारकों(ग्राहकों) को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। कई पॉलिसी धारकों से किस्त लेने के बावजूद उस रकम को कार्यालय में जमा नहीं कराया गया। यह रकम करीब 13.20 लाख रुपये बताई गई है। नगर कोतवाली पुलिस ने बीमा एजेंट समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि स्याना के मोहल्ला चौधरियान निवासी नफीस अहमद बीमा एजेंट है। एजेंट ने पॉलिसी धारकों से बीमा की किस्तें ले ली और उसे कार्यालय में जमा नहीं कराया गया। उसके द्वारा कई पॉलिसी धारकों से किस्त ली गई, जिसकी धनराशि करीब 13.20 लाख रुपये है। जब इसके बारे में जानकारी की गई तो आरोपी नफीस अहमद के साथ उक्त कार्य में आदिल नफीस जो आईटी बैंक ग्राउंड का शिक्षित व्यक्ति है, के द्वारा भी सहयोग किया गया है। आरोपी द्वारा कुछ चेक अपने परिचितों से लेकर एलआईसी कार्यालय में जमा किए गए, वह भी बाउंस हो गए। इसके संबंध में विभागीय जांच चल रही है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीमा एजेंट नफीस अहमद और दूसरे आरोपी आदिल नफीस अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed