{"_id":"646b9313095a5495a30ccba4","slug":"from-today-two-thousand-notes-will-be-changed-at-250-counters-in-the-district-bulandshahr-news-c-30-1-113563-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आज से जिले में 250 काउंटर पर बदल सकेंगे दो हजार के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आज से जिले में 250 काउंटर पर बदल सकेंगे दो हजार के नोट
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के समस्त बैंकों की शाखाओं में मंगलवार से दो-दो हजार रुपये के नोट बदले जाएंगे। एक व्यक्ति प्रतिदिन बीस हजार रुपये बदलने की छूट होगी। इसके लिए 250 बैंकों की शाखाओं में 250 काउंटर बनाए गए हैं। सभी बैंक शाखाओं में इसके लिए तैयारी कर ली गई है। सोमवार को बैंकों में करीब 14 करोड़ रुपये के दो-दो हजार के नोट खातों में जमा हुए।
जिले में 22 बैंकों की करीब 250 शाखाएं है। आरबीआई द्वारा दो-दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया गया है। इसके लिए खातों में लोग रुपये जमा करने लगे हैं। वहीं, 23 मई से बैंकों में दो-दो हजार रुपये के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी। बैंक अफसरों के अनुसार बैंक में प्रति व्यक्ति अधिकतम बीस हजार रुपये बदल सकते हैं। खातों में रुपये जमा करने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। हालांकि जन धन खातों में एक दिन में दस हजार रुपये से अधिक जमा नहीं कर सकेंगे। जिन खातों में पैन कार्ड नहीं लगा है उसमें 50 हजार रुपये तक जमा कर सकेंगे। जिन खातों में पैन कार्ड लगा हुआ है, उनके लिए कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
प्रतिदिन बदल सकेंगे नोट
यूएफबीयू के जिला संयोजक तरुण वीर तोमर ने बताया कि जिन लोगों के पास दो-दो हजार रुपये के नोट हैं। वे परेशान न हों। दो-दो हजार रुपये के नोट 30 सितंबर तक बदले जाएंगे। बैंकों के बाहर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। इसके लिए बैंकों में रुपये बदलने के लिए एक-एक अलग काउंटर बनाया गया है। जहां पर सिर्फ दो-दो हजार रुपये के नोट बदलने की प्रक्रिया होगी। बाकी अन्य कार्य चलते रहेंगे।
विज्ञापन
बाजार में लोग पहुंच रहे दो हजार रुपये का नोट लेकर
आरबीआई द्वारा तीन दिन पूर्व दो हजार रुपये के नोट बंद करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद से बाजार में लोग दो हजार रुपये का नोट लेकर खरीदारी करने में लगे हुए है। जबकि दो साल से बाजार में दो हजार रुपये का नोट गायब सा हो गया था। बैंक से भुगतान में भी इसे नहीं दिया जा रहा। अब गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, कांप्लेक्स, मॉल, बाजार, सराफा बाजार आदि जगह लोग प्रतिदिन दो हजार रुपये का नोट लेकर आ रहे हैं। व्यापारी नेता नीरज जिंदल ने बताया कि बाजार में दो हजार के नोट आना शुरू हो गए हैं। लोग सामान की खरीदारी करने के दौरान दो हजार का नोट थमा रहे हैं। युवा व्यापारी नेता गौरव जिंदल ने बताया कि व्यापारी वर्ग दो हजार रुपये का नोट ले रहा है और किसी को मना नहीं कर रहा। इसके साथ ही व्यापारियों को बैंक में रुपये जमा करने या बदलने के लिए अलग से व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससे व्यापारी का कारोबार भी जारी रहे।
दो हजार रुपये का नोट बदलने के लिए सभी बैंक शाखाओं में एक-एक काउंटर बनाया गया है। लेनदेन का अलग काउंटर रहेगा। प्रति व्यक्ति एक दिन में 20 हजार रुपये ही बदल सकेंगे। भीड़ बढ़ने पर बुजुर्ग व दिव्यांग के लिए एक अलग काउंटर बनाया जाएगा। बैंक में रुपये बदलने व जमा करने के लिए 30 सितंबर तक का समय है। लोग एक ही दिन भीड़ न लगाएं। सोमवार को बैंक शाखाओं में करीब 14 करोड़ के दो हजार रुपये के नोट जमा हुए। - अभिषेक गुप्ता, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक