Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   From today, 5,368 BS-3 and BS-4 vehicles will not be allowed to enter Delhi.

Bulandshahar News: आज से बीएस-3 और बीएस-4 के 5,368 वाहन नहीं जा सकेंगे दिल्ली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए एक नवंबर से दिल्ली में बीएस-4 और बीएस-3 या इससे पुराने मानक वाले व्यावसायिक व यात्री वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके चलते जिले के 5,368 व्यावसायिक वाहन दिल्ली नहीं जा सकेंगे। इनमें 4,516 बीएस-4 और 852 बीएस-3 श्रेणी के वाहन शामिल हैं। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों को चिह्नित कर उनके संचालकों को दिल्ली नहीं जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले से प्रतिदिन बड़ी संख्या में निजी बसें दिल्ली के लिए संचालित होती हैं। इसके अलावा व्यापारी माल की ढुलाई के लिए ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इन वाहनों के संचालन पर रोक लगने से जिले के व्यापार और उद्योगों पर भी असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

दिवाली से पहले ही बुलंदशहर समेत दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होने लगी हैं। इसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए यह फैसला लिया है। इसके तहत बीएस-4, बीएस-3 और इससे पुराने उत्सर्जन मानक वाले व्यावसायिक व यात्री वाहनों को एक नवंबर से 31 जनवरी 2027 तक दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, बीएस-6 मानक वाले वाहनों के साथ सीएनजी, पीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में बीएस-3 श्रेणी के कुल 18,352 वाहनों में 852 व्यावसायिक वाहन हैं। वहीं, बीएस-4 श्रेणी के कुल 55,773 वाहनों में 4,516 व्यावसायिक वाहन शामिल हैं। इस तरह कुल 5,368 व्यावसायिक वाहन प्रतिबंध के दायरे में आएंगे। बीएस-4 या उससे कम मानक वाले व्यावसायिक और यात्री वाहनों के प्रवेश पर रोक लगने से यात्रियों की भी परेशानी बढ़ेगी तो जिले के व्यापारियों पर भी इसका असर पड़ेगा।
--
बूंदाबांदी से सुधरी हवा, एक दिन बाद 100 के पार पहुंचा एक्यूआई
जिले में शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से मौसम साफ हो गया। इससे पिछले कई दिनों से छाई धुंध की चादर भी छंट गई। बूंदाबांदी होने से शुक्रवार को बुलंदशहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह से कोहरे की चादर छाने से एक्यूआई में बढ़ोतरी हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, शहर का एक्यूआई 124 मापा गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी क्षितीश पटेल ने बताया कि बूंदाबांदी से मौसम साफ होने और अन्य विभागों के सहयोग से वायु प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। हालांकि, सर्दी बढ़ने या हवा की गति कम होने पर प्रदूषण का स्तर दोबारा बढ़ सकता है।


--

कोट

जिले के 4,516 बीएस-4 और 852 बीएस-3 श्रेणी के व्यावसायिक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर एक नवंबर से रोक रहेगी। इस संबंध में संबंधित वाहन संचालकों को दिल्ली नहीं जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। - नीतू शर्मा, एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed