फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   From November 15 to 23, 11 trains, including Khurja-Shakur Basti, will not go to Delhi

Bulandshahar News: 15 से 23 नवंबर तक खुर्जा-शकूरबस्ती समेत 11 ट्रेन नहीं जाएंगी दिल्ली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद स्टेशनों के मध्य री-गर्डरिंग कार्य के कारण ट्रेनों को निरस्त, आंशिक रूप से निरस्त एवं मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है। खुर्जा-शकूरबस्ती समेत 11 ट्रेनें दिल्ली की जगह गाजियाबाद तक संचालित होंगी। ऐसे में यात्रियों को 15 नवंबर से 23 नवंबर के बीच यात्रा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 64582 दिल्ली-हाथरस किला 22 नवंबर को व गाड़ी संख्या 64581 हाथरस किला-दिल्ली 23 नवंबर को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 64111 खुर्जा-शकूरबस्ती, गाड़ी संख्या 64152 दिल्ली-अलीगढ़, गाड़ी संख्या 64103 अलीगढ़-दिल्ली, गाड़ी संख्या 64101 अलीगढ़-दिल्ली एवं गाड़ी संख्या 64104 दिल्ली-दनकौर ट्रेन 23 नवंबर को गाजियाबाद तक चलेगी और दिल्ली-गाज़ियाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

डाउन में गाड़ी संख्या 12312 कालका-हावड़ा 15 नवंबर को दिल्ली स्टेशन पर व गाड़ी संख्या 15484 दिल्ली-अलीपुर द्वार जंक्शन 23 नवंंबर को दिल्ली-शाहदरा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। अप में गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एवं गाड़ी संख्या 15743 बालुरघाट-भटिंडा ट्रेन का 21 नवंबर को दिल्ली शाहदरा एवं दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed