फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Friend Crushed to Death with a Brick After Liquor Party in Bulandshahr

दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल: कातिल कपिल ने ईंट से कूच-कूचकर मार डाला, हत्या से पहले अरविंद पर ऐसे पाया काबू

Sun, 24 May 2026 04:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 24 May 2026 04:55 PM IST
सार

मृतक की पहचान अरविंद के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि गांव के युवक कपिल ने अरविंद की ईंट से कुचलकर हत्या की है।

विज्ञापन
Friend Crushed to Death with a Brick After Liquor Party in Bulandshahr
मृतक अरविंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के सतवरा-खुसरूपुर गांव में एक 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव रजवाहे के नीचे मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कपिल पर कत्ल का आरोप
मृतक की पहचान अरविंद के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि गांव के युवक कपिल ने अरविंद की ईंट से कुचलकर हत्या की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों दोस्तों के बीच शराब पार्टी के दौरान गाली-गलौज हुई थी। इसी विवाद के बाद कपिल ने अरविंद की जान ले ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल को पुलिस ने पकड़ा
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी दोस्त कपिल को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी कपिल को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed