{"_id":"bc4604f16cc69de3e84a301e22e31c4f","slug":"friday-was-hottest-day-ever-on-feb-on-date-19th-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
फरवरी माह में शुक्रवार का दिन सबसे गर्म रहा। मौसम ने शुक्रवार को एक बार फिर रंगत बदल ली।
विज्ञापन
आसमान में बादल छा गए और तापमान में बढ़ोतरी से ठंड दूर हो गई। विशेषज्ञ बारिश होने के आसार जता रहे हैं। यदि बारिश होती है तो गेहूं की फसल को वरदान साबित होगी जबकि आलू की फसल को नुकसान होगा।
बता दें कि इस बार मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। कभी अधिक ठंड तो कभी गर्मी का अहसास जारी है। पिछले कुछ दिन से मौसम में लगातार बदलाव है। कई दिन से आसमान में बादल छाए हुए हैं तथा तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का अहसास रहा। जिसके चलते अमाजन ने गर्म कपडे़ उतार दिए। हालांकि सूर्यदेव बादलों की ओट में रहे मगर गर्मी के चलते पसीने आने की नौबत बनी रही।
विज्ञापन
फरवरी माह में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सबसे अधिक 31 और अधिकतम 22 दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान कम होकर 25 और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है।
उधर मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज ने बरसात होने की संभावना जताई है। उनका कहना है कि यदि बारिश होती है तो गेहूं की फसल को वरदान साबित होगी जबकि आलू को नुकसान होगा।