फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Freight Corridor: Work Paused Women Who Stop

फ्रेट कॉरीडोर: काम रोकने पहुंची महिलाओं को खदेड़ा

Sun, 25 Jun 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 25 Jun 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Freight Corridor: Work Paused Women Who Stop
अन्य - फोटो : अमर उजाला

 जंक्शन क्षेत्र के कमालपुर गांव के पास चल रहे फ्रेट कॉरीडोर का काम महिलाओं ने रोक दिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने महिलाओं को खदेड़ना शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। जेसीबी चलाकर उनके खेतों में खड़ी फसल रौंद दी गई।

विज्ञापन


हंगामे के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जंक्शन क्षेत्र में कमालपुर गांव के पास फ्रेट कॉरीडोर का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने हंगामा करते हुए काम रोक दिया। सूचना पर पुलिस व पीएसी पहुंच गई और महिलाओं को वहां से हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि महिला पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें मौके से खदेड़ दिया। सूचना पर एसडीएम सुभाष यादव, सीओ चंद्रधर गौड़, कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए। हंगामे में बब्बन चौधरी, भानु, सौरव, अनीता, केहर सिंह ममता, बबली, रुपवती, शीला और ललिता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि कार्य में विरोध करने कुछ महिलाएं आई थीं। उन्हें समझा-बुझा कर वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed