फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fraud of two and a half lakhs in the name of partnership

Bulandshahar News: पार्टनरशिप के नाम पर ढाई लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fraud of two and a half lakhs in the name of partnership
चोला। बुलंदशहर के कैलाशपुरी निवासी सोनू भाटी ने थाना क्षेत्र में दुकान चलाने वाले सगे भाईयों पर पार्टनरशिप के नाम पर ढाई लाख की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोनू भाटी ने बताया कि चोला में दुकान चलाने वाले सगे भाईयों ने उसे दुकान में पार्टनर बनाने के लिए कहा। इसके लिए दोनों भाईयों ने उससे ढाई लाख रुपये लिए। रुपये लेने के बाद भी दोनों भाईयों ने दुकान में उसकी पार्टनरशिप नहीं की और ना ही उसके रुपये लौटाए। रुपये मांगने पर उसे चेक दे दिया। जबकि उक्त अकाउंट में पैसे नहीं थे। तकादा करने पर आरोपियों ने उसे धमकी देते हुए रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed