फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fraud of 99 thousand rupees in the name of sending back OTT money

Bulandshahar News: ओटीटी की रकम वापस भेजने के नाम पर 99 हजार की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शातिर साइबर ठगों ने अब ओटीटी प्लेटफार्म के नाम पर काटी गई रकम को वापस भेजने के नाम पर भी ठगी शुरू कर दी है। साइबर ठगों ने पुलिस लाइन रोड निवासी हरकेश अरोरा से ओटीटी की रकम वापस करने के नाम पर पेटीएम खुलवाया, फिर उस पर एक नंबर डलवाकर यूपीआई पिन डलवाया। जिसे डालते ही उनके खाते से 99 हजार रुपये कट गए। मामले में पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। साइबर सेल जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरकेश अरोरा ने बताया कि उन्होंने जियो हॉटस्टार अकाउंट खोला था। बाद में उसका नवीनीकरण नहीं कराया था। इसके बावजूद उनके खाते से बीते दिनों 149 रुपये कट गए थे। इस पर उन्होंने गूगल से जियो का कस्टमर केयर नंबर निकालकर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले शख्स ने उनसे पेटीएम को खोलकर अपने मोबाइल नंबर के शुरू के पांच अंक डालने के लिए कहा।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि इससे उनकी धनराशि वापस आ जाएगी। इसके बाद आरोपी ने उनसे यूपीआई का पिन डालने के लिए कहा। पीड़ित के अनुसार पिन डालने के बाद उनके बैंक खाते से 99,179 रुपये कट गए। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे करें बचाव
- सभी खातो के लिए जटिल पासवर्ड का उपयोग करें।

- अज्ञात संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
- ऐसे ईमेल से सावधान रहें, जिसमें संवेदनशील जानकारी मांगी जा रही हो।
- सोशल मीडिया पर अपनी गोपनीयता सेटिंग की समीक्षा करें।

- अपने मोबाइल का पासवर्ड मजबूत रखें। फिंगरप्रिंट या चेहरे की पहचान जैसे बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करें।
- ऑनलाइन, विशेषकर सोशल मीडिया पर साझा की जाने वाली जानकारी के प्रति सतर्क रहें।

- बैंक खाता संख्या पता या जन्मतिथि जैसी संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed