{"_id":"635174c6cd6f8f7ed817c6dd","slug":"fraud-bulandshahr-news-gbd2464365107","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के खाते से निकाले 58 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के खाते से निकाले 58 हजार रुपये
विज्ञापन
युवक के खाते से निकाले 58 हजार रुपये
बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव बुगरासी निवासी युवक के खाते से अज्ञात शातिर ठगों ने हजारों रुपये की ठगी कर ली। जबकि, पीड़ित का कहना है कि उसने न तो किसी को अपनी चेकबुक दी और न ही खुद बैंक से रकम निकाली है। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद में साइबर ठगी के मामलों पर लगाम लगा पाना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। आए दिन हो रही ठगी के मामलों से लोग भी परेशान हैं। लेकिन, अधिकतर मामलों में लोगों की अनभिज्ञता ही ठगी का कारण बन रही है। वहीं अब बुगरासी निवासी अमित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसका नगर के ही एक बैंक में खाता खुला हुआ है। मंगलवार को उसे बैंक के द्वारा आए मेसेज से जानकारी हुई कि उसके खाते से अज्ञात शातिर ठगों ने तीन बार में 58000 रुपये निकाल लिए हैं। जिसके बाद पीड़ित ने बैंक पहुंचकर जानकारी हासिल की। साथ ही उसने बैंक अफसरों को बताया कि उसने न तो किसी को चेकबुक दी है और न ही एटीएम या अन्य माध्यम से रकम निकाली है। बैंक से मेसेज आने के बाद ही उसे रकम निकाले जाने की जानकारी मिली है। इतने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
85 हजार रुपये कराए वापस
बुलंदशहर। साइबर सेल की टीम ने एक युवक के ठगी किए गए 85000 उसके खाते में वापस कराए हैं। एसपी क्राइम कमलेश बहादुर ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी पप्पू ने बीते दिनों तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन-पे एप के माध्यम से उसके बैंक खाते से 85,000 रुपयों की आनलाइन ठगी कर ली है। साइबर क्राइम सेल की टीम ने जांच पड़ताल के बाद 85,000 रुपये बैंक खाते में वापस करा दिए हैं।