फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fraud

फर्जी कागजात बनाकर 12 लाख में बेच दिया ट्रक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
fraud
फर्जी कागजात बनाकर 12 लाख में बेच दिया ट्रक
विज्ञापन

बुलंदशहर। दो शातिरों ने एआरटीओ कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारियों की मदद से एक ट्रक के फर्जी कागजात तैयार किए और ट्रक को दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया। पीड़ित को मामले की जानकारी हुई तो उसने आरोपियों से शिकायत की, जिस पर आरोपी पक्ष ने उसे धमकी दी है। पीड़ित ने एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों के खिलाफ भी तहरीर दी है।

दिल्ली के संघ रोड मोरीगेट निवासी अनिल कुमार ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 14 जुलाई को उसकी मुलाकात मनोज कुमार निवासी मान सरोवर कालोनी बुलंदशहर और लाखन सिंह निवासी यमुनापुरम बुलंदशहर से हुई थी। आरोपियों ने उस दौरान उसे एक ट्रक बेचने की बात कही और एक ट्रक उसे दिखाया जिसकी कीमत आरोपियों ने 12 लाख बताई। ट्रक पसंद आने पर पीड़ित ने आरोपियों से 12 लाख रुपये में ही सौदा तय किया और आरोपियों को रकम भी दे दी। वहीं, बीते दिनों पीड़ित को जानकारी हुई कि आरोपियों ने एआरटीओ कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के साथ मिलकर जालसाजी कर किसी अन्य के ट्रक के फर्जी कागजात तैयार कराकर उसे ट्रक दे दिया है। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि मामले में दो नामजद आरोपियों समेत अज्ञात एआरटीओ कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed