फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The District Hospital's pathology lab will remain closed today; tests will be conducted at KMC.

Bulandshahar News: आज बंद रहेगी जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब, केएमसी में होगी जांचें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
The District Hospital's pathology lab will remain closed today; tests will be conducted at KMC.
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय आने वाले मरीजों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। शनिवार को जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब पर पंजीकरण, ब्लड सैंपल व रिपोर्ट देने संबंधी कार्य बंद रहेंगे। लैब को नए भवन में शिफ्ट करने के काम चल रहा है। ऐसे में मरीजों की जांच जिला महिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब का भवन छोटा होने के कारण प्राचार्य ने नए भवन में शिफ्ट कर दिया है। यह पोस्टमार्टम हाउस के पीछे व नए चिकित्सालय भवन के बाहर गुलाबी रंग के भवन में संचालित होगी। इसके लिए शनिवार से पैथोलॉजी लैब को शिफ्ट करने का कार्य चलेगा। जो रविवार शाम तक होगा। ऐसे में दो दिन ओपीडी, इमरजेंसी व वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच का कार्य बंद रहेगा। हालांकि यह सुविधा मरीजों को जिला महिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में मिलेगी। सोमवार से जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब का संचालन नए भवन में होगा। यहां पर एक ही भवन में सभी सुविधाएं मरीजों को मिलने लगेंगी। इसके लिए पंजीकरण, रिपोर्ट व ब्लड सैंपल के लिए अलग-अलग काउंटर बना दिए गए है।
विज्ञापन

--
कोट
शनिवार को जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब बंद रहेगी। ऐसे में मरीज जिला महिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में अपनी जांच करा सकेंगे। सोमवार से पैथोलॉजी लैब की सुविधाएं मरीज नए भवन के बराबर में व पोस्टमार्टम हाउस के पीछे गुलाबी रंग के भवन में ले सकेंगे। - डॉ. धीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed