{"_id":"60e73d788ebc3ebf22589fec","slug":"fraud-bulandshahr-news-gbd2219007115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एसएसपी अनंत देव तिवारी की बनाई क्लोन फेसबुक आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एसएसपी अनंत देव तिवारी की बनाई क्लोन फेसबुक आईडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व एसएसपी अनंत देव तिवारी की बनाई क्लोन फेसबुक आईडी
ककोड़। जनपद में पूर्व में तैनात रहे एसएसपी अनंत देव तिवारी की शातिर ठग ने फेसबुक पर क्लोन आईडी बनाकर ठगी करने का प्रयास किया है। आरोपी ने कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर उनसे रुपये मांगे। मामले में ककोड़ के झाझर निवासी युवक अबरार अहमद ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मांगे 30 हजार
ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव झाझर निवासी अबरार अहमद पुत्र मुख्तियार अहमद ने बृहस्पतिवार को ककोड़ थाने पर सूचना देकर बताया कि बृहस्पतिवार को एक फेसबुक आईडी से उनकी फेसबुक आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसे उन्होंनेे स्वीकार कर लिया। कुछ देर बाद उनके मेसेंजर पर आरोपी ने मेसेज किया। मेसेज भेजने वाले ने उनसे 30 हजार रुपये की मांग की। मेसेज भेजने वाली फेसबुक आईडी अनंत देव एसएसपी बुलंदशहर के नाम से बनाई गई थी।
डीआईजी के पद पर तैनात हैं अनंत देव
वर्तमान में अनंत देव डीआईजी के पद पर तैनात हैं। पीड़ित ने शक होते ही आरोपी को ब्लॉक कर तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। वहीं, पुलिस मामले में अभी तहरीर नहीं मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन
फर्जी फेसबुक आईडी/क्लोन आईडी से ऐसे बचें
1. अपनी फेसबुक प्रोफाइल व अन्य फोटो पर लॉक रखें।
2. किसी अंजान को टैग न करें।
3. अंजान लोगों से फेसबुक पर दोस्ती करने से बचें।
4. किसी की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने से पूर्व उसकी जांच पड़ताल करें।
नहीं मिली तहरीर
इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
अवधेश कुमार त्रिपाठी, थाना प्रभारी ककोड़
एटीएम कार्ड बदल कर निकाले 70 हजार रुपये
खानपुर। नगर के चौहान बस्ती निवासी युवक ललित कुमार पुत्र जयपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गत सात मार्च को वह नगर के पंजाब नेशनल बैंक से कुछ रुपये निकालने के लिए आया था। लेकिन, अवकाश होने के कारण बैंक बंद मिलने पर एटीएम से रुपये निकालने लगा। एटीएम से रुपये निकालते समय पीड़ित को कुछ परेशानी हो रही थी। इसी दौरान दो अंजान युवक भी बूथ के अंदर आ गए और एटीएम मशीन से पीड़ित के रुपये न निकलने पर बिना कहे उसकी मदद करने लगे। लेकिन, इसके बावजूद उस दौरान पीड़ित को एटीएम से रुपये नहीं मिल सके। करीब दो घंटे बीतने के बाद खाते से लगातार 70 हजार रुपए निकालने के फोन पर मेसेज आ गया। जिसके बाद पीड़ित ने बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह लगातार बैंक के चक्कर लगाता रहा। लेकिन, उसे जल्द ही रकम वापस दिलाए जाने का आश्वासन देते हुए बैंक अधिकारी टरकाते रहे। लेकिन, अब पीड़ित ने बुधवार को थाना पुलिस को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। जिसके आधार पर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर सेल को स्थानांतरित कर दी है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
यह न करें..
1. एटीएम से रुपये निकालते वक्त किसी अंजान से मदद न मांगे।
2. एटीएम बूथ पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड से ही जरूरी होने पर सहायता लें।
3. किसी को अपना एटीएम और पासवर्ड हरगिज न बताएं।
4. एटीएम बूथ के अंदर रुपये निकालते वक्त किसी अन्य की एंट्री को रोकें, विरोध करें।
5. राशि निकालते समय ध्यान रखें कि कोई आपका पासवर्ड न देखे
6. बैक से आए मैसेज का अवश्य ध्यान रखें।
7. फ्रॉड आदि की संभावना पर तत्काल पुलिस में रिपोर्ट करें।
पीड़ित युवक की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही जांच साइबर सेल को स्थानांतरित कर दी गई है। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी निकलवाई जा रही है।
- शिव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक खानपुर
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने ठगे दस हजार, की छेड़छाड़
बुलंदशहर। चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र पर उसका खाता है। गत दस मई को उसे 20 हजार रुपये की आवश्यकता थी। जिसके लिए वह ग्राहक सेवा केंद्र पर गई और 20 हजार रुपये निकालने की मांग की। जिस पर आरोपी संचालक ने दस-दस हजार कर कुल तीस हजार रुपये निकाल लिए और पीड़िता को 20 हजार रुपये दिए। साथ ही खाता बुक पर एंट्री बाद में करके देने की बात कही। कई दिन तक टाल मटोल करने के बाद जब पीड़िता को जानकारी हुई कि आरोपी ने उसके खाते से दस हजार रुपये अतिरिक्त निकाले थे। जो कि आरोपी ने अपने पास ही रख लिए। पीड़िता ने गत तीन जुलाई को विरोध करते हुए अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई करते हुए अभद्रता की और छेड़छाड़ भी की। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।