फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   four trees declared as heritage

पर्यटकों को लुभाएंगे सौ साल पुराने चार विरासत वृक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
पर्यटकों को लुभाएंगे सौ साल पुराने चार विरासत वृक्ष
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में सौ साल पुराने चार विरासत वृक्ष गंगा तटों पर आने वाले पयर्टकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। गंगा तटों पर स्थित इन वृक्षों को विरासत की श्रेणी में शामिल करने के लिए जैव विविधता बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है।
महाभारत कालीन धरोहर के साथ ही जनपद स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कई एतिहासिक धरोहर संजोए हुए है। गंगा किनारे वाला क्षेत्र महाभारत काल से भी जुड़ा माना जाता है। इस क्षेत्र में आज भी कई ऐसे धार्मिक स्थल और स्थान हैं, जहां पर कई विरासत मौजूद हैं। इसी क्षेत्र में चार ऐसे वृक्ष हैं जो सैकड़ों साल पुराने हैं। इन पेड़ों को विरासत घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है। इन पेड़ों की पहचान कर वन विभाग ने इसकी सूची जैव विविधता बोर्ड को भेज दी है। वन विभाग इनकी उम्र सैकड़ों साल पुरानी मान रहा है। शासन ऐसे पेड़ों को विरासत घोषित कर रहा है। यह वृक्ष विरासत घोषित होंगे तो वन विभाग इनका संरक्षण करेगा और इनको बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इन पेड़ों पर दर्ज होगा इतिहास
जिन चार वृक्षों का नाम विरासत की श्रेणी में शामिल करने के लिए भेजा गया है उनमें डिबाई क्षेत्र के रामघाट बांगर स्थित बरगद, ऊंचागांव क्षेत्र में मांडू घाट आश्रम के पास गांव मवई स्थित बरगद, अहार क्षेत्र स्थित अवंतिका देवी मंदिर के पास स्थित पीपल और इसी मंदिर के पास से एक खिरनी का पेड़ शामिल है। अफसरों का कहना है कि इन पेड़ों के पास शिलापट पर इनका इतिहास, उम्र आदि जरूरी बातें भी अंकित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने सौ साल से अधिक वाले पेड़ों को विरासत घोषित करने का निर्णय लिया है। जनपद में ऐसे चार पेड़ चिन्हित कर उनकी सूची राज्य जैव विविधता बोर्ड को भेज दी है। संभावना है कि बोर्ड की ओर से इन वृक्षों को जल्द ही विरासत घोषित कर दिया जाएगा।
गौतम सिंह, डीएफओ, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed