फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four thieves caught with two expensive bikes

Bulandshahar News: दो महंगी बाइक के साथ चार चोर पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Four thieves caught with two expensive bikes
बुगरासी। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो महंगी बाइक के साथ चार चोरों को पकड़ा है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों ही बाइक चोरी की हैं। तकरीबन छह माह पुरानी दोनों बाइक को आरोपियों ने दिल्ली से चोरी किया था। आरोपी कस्बा क्षेत्र में बाइक को बेचने की फिराक में थे। बरामद हुईं दोनों बाइकों की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चंदियाना तिराहे से चार बाइक चोरों को पकड़ा है। सीओ स्याना ने बताया कि दिल्ली निवासी चार आरोपी दो बाइक से कस्बा क्षेत्र में घूम रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान उनकी बाइक चेक की गई तो दोनों बाइक चोरी की निकलीं। तकरीबन छह माह पुरानी दोनों बाइक को दिल्ली से चोरी किया गया था। दोनों चोरी हुईं बाइक की दिल्ली में रिपोर्ट भी दर्ज है। आरोपी चोर कस्बा क्षेत्र में इन बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। इनमें से एक बाइक यामाहा आर-15 और दूसरी केटीएम ड्यूक है। किसी भी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं है। पुलिस ने पकड़े गए चारों बाइक चोर सुभान, आसिफ, कबीर और रब्बेश निवासी खजूरी खास दिल्ली का चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed